
चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के खैरबनी साल जंगल से थाना क्षेत्र के पाथरडिंगा टोला निवासी छोटा किस्कू (38) की सड़ी-गली लाश रविवार को जंगल से पुलिस ने शव बरामद किया है। बताया जाता है कि उसकी हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया था। लाश एक वृक्ष के नीचे पड़ी थी और गर्दन एक कपड़े के सहारे वृक्ष की डाली से बंधी हुई थी। मृतक के पिता बुधिया किस्कू ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसका बेटा 1 मार्च को बाजार करने के लिए केरूकोचा हाट गया था। बाजार से घर नहीं लौटा। उसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को सूचना मिली कि खैरबनी के जंगल में एक लाश है। बाहर जाकर उन्होंने लाश की पहचान अपने बेटे के रूप में किया उन्होंने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि मेरे बेटे की हत्या करने में मेरे दामाद और अन्य लोगों का हाथ है।बयान के आधार पर श्यामसुंदरपुर थाना मैं कांड संख्या 8/2022 के तहत भादवि की धारा 302, 201, 34 का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुटूरखान गांव निवासी राजेश हेम्ब्रम एवं अन्य को अभियुक्त बनाया गया है। समाचार लिखे जाने तक अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।






