
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के धोबाशोल गांव निवासी रोहित नायक (26) ने अपने ही घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि रोहित नायक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसने अपने ही घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।





