
रांची : झारखंड के भाजपा के रघुवर दास की सरकार के पांच मंत्रियों की संपत्ति की जांच करने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया है. झारखंड सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री लुईस मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह और नीरा यादव के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया गया है. वर्ष 2020 में 5 मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर हाइकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी. जनहित याचिका पंकज कुमार यादव ने दायर कर मांग की थी कि पांचो मंत्रियों ने काफी कम समय मे ज्यादा पैसे कमाए है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी के माध्यम से पांचों मंत्रियों की संपत्ति की जांच करने का आदेश दिया है.





