जमशेदपुर : साकची बड़ा गोलचक्कर के पास रविवार सुबह बाजार में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला का पर्स छीन कर एक महिला भागने लगी. भुक्तभोगी महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई और महिला को पकड़ लिया गया. उसके बाद लोग हंगामा करने लगे. उनका कहना था की बाजार में चल पाना मुश्किल हो गया है. चोरी छिनतई की घटनाएं आए दिन हो रही है. पूरे बाजार में महिला व नशेड़ी बच्चों का जाल फैला हुआ है. इस बीच साकची थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों की भीड़ में घिरी आरोपी महिला को छुड़ा कर थाना ले जाया गया. जहां उससे पूछताछ की जा रही है.














