
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी पुलिस के हाथ दो बाइक चोर लगे हैं. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद करने में भी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार चोरों में सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी मनीष यादव उर्फ बच्चा यादव और रुपनगर निवासी नेहाल यादव शामिल है. पुलिस के अनुसार एक बाइक सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर से शुक्रवार 17 जून को ही चोरी हुई थी. मामले में राजेश कुमार ने थाना में मामला दर्ज कराया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से चोरी की एक और बाइक बरामद हुई. पुलिस बाइक मालिक का पता लगाने में जुट गई है. इसके साथ ही उनके अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है.














