• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 14, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-PF-scam-followup-जमशेदपुर के पीएफ कार्यालय में हुए करोड़ों के घोटालो को लेकर विभागीय पदाधिकारी और कर्मचारी शक के घेरे में, सिस्टम को लेकर उठते सवाल, इतना बड़ा मामला फिर पीएफ कमिश्नर मीडिया से क्यों नहीं हो रहे रुबरू? बड़ा सवाल-देखिये और पढ़िये-अन्नी अमृता की रिपोर्ट-video

jamshedpur-PF-scam-followup-जमशेदपुर के पीएफ कार्यालय में हुए करोड़ों के घोटालो को लेकर विभागीय पदाधिकारी और कर्मचारी शक के घेरे में, सिस्टम को लेकर उठते सवाल, इतना बड़ा मामला फिर पीएफ कमिश्नर मीडिया से क्यों नहीं हो रहे रुबरू? बड़ा सवाल-देखिये और पढ़िये-अन्नी अमृता की रिपोर्ट-video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित पीएफ कार्यालय में करोड़ों के घोटाले के मामले में आरोपों के घेरे में आया प्रसनजीत घोष पकड़ा न जाता, अगर दिल्ली में बैठे एक अफसर की नज़र इस बात पर न जाती कि एक ही आदमी कई कंपनियों का प्रोपराईटर है. सिर्फ प्रसनजीत ही नहीं देश भर के कई शहरों में कुछ चीजों को लेकर सेंट्रल कार्यालय दिल्ली में एक अफसर को शक हुआ और इस तरह एक-एक करके विभिन्न शहरों में जांच शुरू हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल कार्यालय में पहले पूना का कुछ मामला पकड़ आया जिसके बाद विभिन्न शहरों में भी मामले निकले और देशव्यापी विभागीय जांच शुरू हुई. जमशेदपुर के मामले का अगर उदाहरण लिया जाए जिसमें प्रसेनजीत घोष ने 17 शैल कंपनियां ऑनलाइन बनाकर सरकार को करोड़ों का चूना लगा दिया तो उसमें सबसे बड़ा सवाल ये है कि कैसे कोई ऑनलाइन फर्जी कंपनियां बना लेता है, जबकि आजकल उसमें भी कड़े नियम लागू करने के दावे हैं. जीएसटी मिलने के भी अपने नियम हैं फिर कैसे इतनी शेल कंपनियां बन गईं? ज़ाहिर है कोई बड़ा तंत्र होगा वरना देशव्यापी घोटाला कैसे हो सकता है? प्रसनजीत घोष ने जिस तरह 2500-3000 आधार या खातों का इस्तेमाल किया, वे ज्यादातर मनरेगा मज़दूर या आम लोग हैं, जिनके विभिन्न बैंकों में खाते हैं. शार्प भारत को मिली जानकारी के अनुसार विभागीय जांच में लंबी प्रक्रिया चलेगी जिसमें इन सभी बैंकों से पत्राचार होगा. सोचनेवाली बात है कि क्या पीएफ कार्यालय में इतने कर्मचारी हैं कि वे अपना काम भी निपटा लें और जांच भी कर लें. काम की स्पीड का अंदाज़ा तो पीएफ कार्यालय के चक्कर काटते मजदूरों को देखकर ही लग जाता है. अब अगर उन्हीं कर्मचारियों में से लोग इतने बड़े घोटाले की जांच में जुटे होंगे तब काम पर क्या असर होगा समझा जा सकता है. फोन पर बातचीत में जमशेदपुर पीएफ कार्यालय के पीएफ कमिश्नर टीके मुखर्जी ने इस घोटाले की आगे चलकर सीबीआई जांच की बात कही है लेकिन वे मीडिया से रुबरू नहीं हो रहे हैं जो बड़े सवाल खड़ा कर रहा है. जब ये घोटाला देशव्यापी है फिर इसमें मीडिया से क्यों दूरी बनाई जा रही है ? कायदे से विभाग को खुद प्रेसवार्ता कर तमाम जानकारियां आधिकारिक तौर पर देते हुए आम लोगों को इस दिशा में जागरूक करना चाहिए कि उनके खाते का भी कोई घोटालेबाज इस्तेमाल न कर पाए. सोमवार को मीडियाकर्मी इस मामले को लेकर जमशेदपुर पीएफ कार्यालय गए तब पीएफ कमिश्नर टीके मुखर्जी से मिलने नहीं दिया गया जबकि कमिश्नर ने खुद शार्प भारत संवाददाता से सोमवार को आने की बात कही थी. कैमरे पर कुछ कहना तो दूर की बात है सबसे बड़े पदाधिकारी मीडिया से मिल भी नहीं रहे हैं और अब फोन भी नहीं उठा रहे हैं जो हैरान करनेवाला है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि सिस्टम के लूपहोल्स का फायदा उठाकर लोग करोड़ों का चूना लगा देते हैं पर किसी की नजर नहीं जाती लेकिन उससे जुड़े सवाल लेकर मीडिया जाता है तो अधिकारी मिलते तक नहीं. भारत में जांच का क्या होता है किसी से छिपा नहीं. जिस तरह यहां मीडिया से दूरी बरती जा रही है और भविष्यकाल में सीबीआई जांच की बात हो रही है इस बात की क्या गारंटी है कि मुख्य आरोपी और शक के घेरे में आए अन्य लोग भाग नहीं जाएंगे. दूसरी बात प्रसेनजीत की 17 शेल कंपनियों के साथ ही शक के घेरे में आई 100 से ज्यादा अन्य कंपनियों की जो जांच हो रही है उसमें कौन कौन नाम आ रहे हैं क्या इसको जनना जनता का हक नहीं? प्रसेनजीत ने जो घोटाला किया उसमें आम लोगों के खातों का इस्तेमाल हुआ, फिर और कौन लोग हैं जो ऐसा काम कर रहे हैं? ये बताना आखिर किसका काम है? दिल्ली में बैठे एक ईमानदार अफसर की ईमानदारी से आज देशव्यापी घोटाले का पर्दाफाश हुआ है ऐसे में पीएफ विभाग को खुद आगे बढ़कर जनता को जागरुक करना चाहिए वरना कई सवाल उठेंगे. (नीचे देखिये पूरी खबर)

क्या था मामला
जमशेदपुर पीएफ कार्यालय में एक कंसलटेट प्रसनजीत घोष द्वारा करोडों का गबन किया गया.कंसलटेट प्रसनजीत घोष ने 17शेल कंपनियां बनाकर गलत तरीके से ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’ का लाभ उठाते हुए सरकार से करोड़ों ले लिए और 1करोड़ 20लाख की निकासी कर ली.ये राशि अलग अलग खातों में गई जिनके मोबाइल पर अब पीएफ कार्यालय से राशि लौटाने के मैसेज जा रहे हैं. पूरे मामले की रीजनल पीएफ कमिश्नर 2एस.के गुप्ता के नेतृत्व में अंदरुनी जांच चल रही है.दरअसल कोविड काल में केंद्र सरकार ने लोगों की नौकरियां बचाने, नए लोगों को नौकरियों से जोड़ने , उद्योगों को बचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना 2020-22के लिए लाई थी…इसके तहत लगभग 59लाख लोगों के खाते में लगभग 5000करोड़ की राशि डाली गई है.आम तौर पर कर्मचारी से कुछ अंशदान पीएफ के रूप म़े कटता है और उतना ही कंपनी भी अंशदान देती है लेकिन इस योजना से 1000से अधिक कर्मचारी वाली कंपनियों को दो वर्षों (2020 -2022March)तक दोहरी सब्सिडी का लाभ मिला.शर्त यही थी कि 50से कम कर्मचारियों वाली कंपनी को कम से कम दो नए कर्मचारियों को नौकरी देनी होगी.वहीं 50से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनी को सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए 5नए लोगों को नौकरी देनी होगी..योजना के तहत ऐसी सभी कंपनियों के कर्मचारियों को वेतन का 24प्रतिशत सब्सिडी के रूप में प्राप्त होने की बात है जिसमें कंपनी एवं कर्मचारी दोनों के हिस्से का 12-12प्रतिशत पीएफ कंट्रीब्यूशन शामिल है.सभी 1000से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को योजना के तहत 12प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की गई.यह योजना 15,000रूपये से कम आय वाले कर्मचारियों पर लागू की गई थी. प्रसनजीत घोष ने अपनी पत्नी नेहा सरकार, ससुर नील सरकार, साला और अन्य लोगों के नाम से नेहा मेसर्स सर्विसेज़, एन एन इंटरप्राईज़ेज समेत कुल 17शेल कंपनियां खोलीं.किसी कंपनी में चार सौ, किसी में सात सौ इस तरह कुल मिलाकर 3000कर्मचारियों का डेटा दिखाया. …इसके लिए 3000लोगों के आधार कार्ड/खातों का इस्तेमाल हुआ.इनको लाभुक बनाकर योजना के पैसे ले लिए गए.खाते में गए अब तक 1करोड़ 20लाख की निकासी कर ली गई है..फिलहाल निकासी पर विभाग ने रोक लगा दी है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
jamshedpur-court-order-in-tata-steel-accident-टाटा स्टील में दुर्घटना में हुई मजदूर की मौत के मामले में 23 साल बाद डॉ जेजे ईरानी जमशेदपुर कोर्ट में हाजिर हुए, एक केस में बाइज्जत बरी, दूसरे केस में मिली जमानत

jamshedpur-court-order-in-tata-steel-accident-टाटा स्टील में दुर्घटना में हुई मजदूर की मौत के मामले में 23 साल बाद डॉ जेजे ईरानी जमशेदपुर कोर्ट में हाजिर हुए, एक केस में बाइज्जत बरी, दूसरे केस में मिली जमानत

jamshedpur-court-three-order-जमशेदपुर कोर्ट के तीन फैसले, order-1-सोनारी में 8 साल की पोती से छेड़छाड़ करने के आरोपी दादा को कोर्ट ने दिया दोषी करार, order-2-साकची में आशीष डे हत्याकांड में गैंगस्टर अखिलेश सिंह के खिलाफ कोर्ट में श्रीलेदर्स के तीन कर्मचारियों की हुई गवाही, order-3-सोनारी में मारपीट के मामले का आरोपी दोषी करार

jamshedpur-court-three-order-जमशेदपुर कोर्ट के तीन फैसले, order-1-सोनारी में 8 साल की पोती से छेड़छाड़ करने के आरोपी दादा को कोर्ट ने दिया दोषी करार, order-2-साकची में आशीष डे हत्याकांड में गैंगस्टर अखिलेश सिंह के खिलाफ कोर्ट में श्रीलेदर्स के तीन कर्मचारियों की हुई गवाही, order-3-सोनारी में मारपीट के मामले का आरोपी दोषी करार

tata-steel-new-recruitment-टाटा स्टील ने टिस्को ग्रोथ शॉप के लिए निकाली एक साल के कांट्रैक्ट की बहाली, जानें कैसे और कौन लोग कर सकते है आवेदन, टाटा स्टील में लगातार निकलती ऐसी बहालियों से स्थायी नौकरियों पर लग सकता है ब्रेक, यूनियन के समक्ष भी बड़ी चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News