जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी में डूबने से जमशेदपुर के ही टेल्को ग्वाला बस्ती का रहने वाला 24 वर्षीय युवक सूरज कुमार की मौत हो गयी. घटना सुबह 8 बजे की बतायी जा रही है, जिसके शव को दोपहर दो बजे बरामद किया गया. बताया जाता है कि टेल्को ग्वाला बस्ती निवासी 24 वर्षीय सूरज कुमार अपने दोस्तों के साथ रील्स बना रहा था. नदी में वह नहाने लगा था. नहाने के दौरान ही वह रील्स बना रहा था कि अचानक से वह गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद दोस्तों ने उसको बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाल में बह गया. सूरज कार चालक है. बताया जाता है कि स्थानीय मछुआरों की मदद से किसी तरह शव को दोपहर दो बजे के बाद बरामद किया जा सका, जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.






