जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना इलाके के मकान नंबर 27 न्यू दलमा व्यू कॉलोनी 7 एक्सटेंशन रोड से 29 जून को सीडी डॉन बाइक (जेएच05एक्स-7119) की चोरी हो गई थी. वहीं अगले दिन 30 जून की रात मकान संख्या 206 न्यू नार्थ ले आउट से बोलेरो कार (जेएच05सीवी – 8311) की चोरी हो गई थी. दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना पर छापामारी कर अलग अलग जगह से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गई बाइक व कार को बरामद कर लिया है. पुलिस ने बाइक चोरी में सोनारी दोमुहानी के पास गौतम कुमार उर्फ विशाल सिंह और रोहित कुमार महतो उर्फ चंचल को दबोचा है. दोनों आदित्यपुर के रहने वाले बताये जाते हैं, जबकि कार सीतारामडेरा साईं पीएम अपार्टमेंट न्यू ले आउट एग्रिको के रहने वाले सिद्धांत मित्रा उर्फ पियूष मित्रा से बरामद की गई है. सिद्धांत की गिरफ्तारी आदित्यपुर से की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
सिद्धांत बाइक चोरी के कई मामलों में कदमा और अन्य थाना से जेल जा चुका है. छापामारी दल में डीएसपी मुख्यालय टू कमल किशोर, सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार, अवर निरीक्षक सुखसागर सिंह चौधरी, सुमित कुमार, पंकज कुमार, रामदास मुर्मू, बिष्टपुर के दरोगा विवेक मथुरी, सहायक दरोगा मोहन प्रसाद जवान दीपक महतो व सशस्त्र जवान शामिल थे. सभी को शनिवार को जेल भेज दिया गया है.






