
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर से आगे आसनबनी के पास कुछ अपराधियों ने बिरसानगर के रहने वाले युवक को गोली मार दी. इस घटना में बिरसानगर ज़ोन नम्बर निवासी मनोज महतो को छाती में गोली लगी तो सीने के ऊपर ही गोली फंस गई. युवक ने सीने के ऊपर से ही गोली को बाहर निकाल दिया और फेक दिया और अपने हाथ से घाव को पकड़कर अस्पताल आ गया. टाटा मोटर्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. युवक बिरसानगर ज़ोन नम्बर बी निवासी मनोज महतो है जिसको आनन फानन में किसी तरह टाटा मोटर्स अस्पताल गया. अपराधी ने उसको छाती में ही गोली मारी है. जमशेदपुर के गोविंदपुर से आगे जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की यह घटना है. बताया जाता जाता है कि बिरसानगर से युवक एक बाइक पर अपनी बारीडीह निवासी गर्ल फ्रेंड को लेकर आसनबनी स्थित शिव मंदिर गया था, जहां से लौटते समय अपराधियों ने उसको रोका और बाइक छोड़कर जाने को बोला, जब युवक ने इसका प्रतिवाद किया तो उसको अपराधियों ने छाती में ही गोली मार दी. युवक लहूलुहान हो गया. गर्ल फ्रेंड चिल्लाने लगी तो युवक वहां से भाग निकले. युवती के आग्रह पर स्थानीय लोगों ने युवक को उठाकर पास के एक नर्सिंग होम ले गए लेकिन वहां देखने मे असमर्थता जताई गई जिसके बाद उसको लेकर टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर लोग आ गए.






