जमशेदपुर : जमशेदपुर के कमलपुर थाना इलाके में एक महिला के बलात्कार किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना 28 जून की बतायी जा रही है. पीड़िता के पति ने अपने ही ममेरे भाई बोड़ाम के खड़िया टोला निवासी बबलू गोराई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है की घटना के दिन रात 10.30 बजे पीड़िता के घर आया और पानी मांगा. जब उसकी भाभी पानी लेकर आई तो उसे पकड़कर जबरन गलत हरकत कर दी. विरोध करने पर मुंह दबा दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया. उस वक्त महिला के पति व सास बंगाल के बंदवान स्थित बहन के रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे. अगले दिन आने पर मामला खुला और थाना तक पहुंचा. पुलिस के पास मामला आने पर पीड़िता का मेडिकल जमशेदपुर सदर अस्पताल में कराया गया. मामला परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है.






