चरणजीत सिंह / जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में ब्रॉउन शुगर का धंधा नहीं थम रहा है. रविवार को भी स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर इंद्रा नगर में में छापामारी की. इस दौरान इंद्रानगर ह्यूम पाइप इंद्रानगर निवासी पोलटू भुइयां को 21 पुड़िया ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया. इस सदर्भ में सीतारामडेरा थाना में कांड संख्या 130/2022, धारा 17a/21a/22ए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं पोलटू को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
मानगो में चलती टेम्पो से सिगरेट का कार्टून चोरी करते एक गिरफ्तार, जेल
मानगो थाना अंतर्गर कंडा सिंह स्कूल के पास चलते हुए ऑटो से सिगरेट का कार्टून चोरी करने के मामले में ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मोनू उर्फ आफताब हुसैन को गिरफ्तार करके रविवार को जेल भेज दिया गया. घटना 29 जून की है. इस सम्बन्ध में दाईगुट्टू, साव लाइन नंबर पांच निवासी दीपक साह के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कराया गया था. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
टाटानगर स्टेशन से आरपीएफ की फ़्लाइंग टीम ने मोबाइल चोर को दौड़ा कर पकड़ा
टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुराने रिजर्वेशन काउंटर के पास रविवार को यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे बर्मामाइंस के मंगल महली को आरपीएफ की फ़्लाइंग टीम ने रंगेहाथ दौडाकर पकड़ लिया. आरोपी घाटशिला के यात्री धनंजय महतो का मोबाइल लेकर भाग रहा था. यात्री के शोर मचाने पर टीम के जवान रमेश तिवारी उर्फ जंगली ने उसे पकड़ लिया. आरोपी मंगल स्टेशन क्षेत्र में सक्रिय रहता है. उसके खिलाफ टाटानगर रेल थाना में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.





