चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र के गौगुटू गांव की एक महिला सुकुरमनी हेम्ब्रम की हत्या उसके ही भतीजे ने कर दी. बताया जाता है कि अंधविश्वास में उसकी हत्या की गयी. उनके शव को मंझारी थाना क्षेत्र के गंगीमुंडी जंगल से बरामद किया गया. मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया गया. मृतका के पति चरण हेम्ब्रम ने बताया कि उसके भतीजे सीताराम हेम्ब्रम ने अन्य लोगों के साथ मिलकर डायन के संदेह में अपनी चाची की हत्या कर दी है. बताया जाता है कि कुछ दिनों से उसके भाई के परिवार के लोग सुकुरमनी पर डायन का आरोप लगाते हुए मारपीट और गाली गलौज कर रहे थे. रविवार को सुकुरमनी हेम्ब्रम गांव की कुछ महिलाओं के साथ जंगल में मशरुम चुनने के लिए गयी थी. उसके बाद से वह लापता थी. खोजीन के बाद बता चला कि उसके भतीजे ने अन्य लोगों के साथ मिलकर चाची की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया है. इसके बाद पुलिस के पास पति पहुंचा, जिसके बाद मंझारी से झींकपानी जाने के सीमा वाले गंगीमुंडी जंगल से उसका शव को बरामद किया गया. उसका तेज धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतारा गया था.







