जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर ओ रोड की रहने वाली टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) की नर्स के साथ बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में आरोपी टेल्को बारीनगर कादरी मेंशन शर्मा प्लांट के रहने वाले अफीक अहमद के खिलाफ बलात्कार किये जाने का मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़ित नर्स का मेडिकल कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है. घटना 18 अगस्त 2016 से एक जनवरी 2021 की है. आरोप है की दोनों की दोस्ती के बाद युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार बलात्कार करता रहा. जब युवती ने दबाव बनाना शुरू किया तो वह टाल मटोल कर रहा है. अब मिलना जुलना भी बंद कर दिया है. अवर निरीक्षक हीरालाल कुमार ने मामले का अनुसन्धान शुरू कर दिया है.















