उलीडीह पुलिस ने वासेपुर से पकड़ा बलात्कार का आरोपी, भेजा जेल
जमशेदपुर के उलीडीह पुलिस ने बलात्कार के मामले में 20 माह से फरार चल रहे आरोपी धनबाद के वासेपुर निवासी मो. कैशर उर्फ मो. गुलाम कैशर को गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ 20 अक्टूबर 2020 को थाना में बलात्कार करने का मामला पीड़िता ने दर्ज कराया था.
सिदगोड़ा में दरवाजा खुला रख सोया था परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर 2 के रहने वाले कृष्णा कुमार सिंह और उनके परिवार के लोग सोमवार की रात दरवाजा खोलकर सो रहे थे. सुबह जब उनकी आंख खुली तब देखा कि घर में चोरी हो गयी है. घर के भीतर के सभी सामान बिखरे हुये थे. इसके बाद घटना की जानकारी जाकर सिदगोड़ा थाने में दी. घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. कृष्णा सिंह के परिवार के लोग मंगलवार की सुबह 6.30 बजे तक सो रहे थे. इसके बाद उनकी आंख खुली थी. कृष्णा का कहना है कि वे सोमवार की आधी रात को सो गये थे. उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी कि दरवाजा भीतर से खुला हुआ है. सुबह 6.30 के बाद आंख खुलने पर घटना की जानकारी मिली. चोरी की घटना में चोरों के साथ नकदी के अलावा तीन पीस मोबाइल समेत कुल 1.25 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया गया.
उलीडीह में दो लाख की ठगी का केस
जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत नित्यानंद कॉलोनी डिमना रोड निवासी उज्ज्वल दत्ता से दो लाख रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. कोर्ट में दर्ज शिकायतवाद के अलोक में थाना में गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के मो. मुस्ताक, मो. फरियाद आलम और मो. इसराइल के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मानगो में मारुती शो रुम के पास से बाइक की चोरी
जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित मारुती शो रूम के सामने से परसुडीह चांदनी चौक निवासी सागर सिंह की बाइक की चोरी हो गई. घटना 30 जून की है. मामले में सागर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मालूम हो की जमशेदपुर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है.
उलीडीह पुलिस ने वासेपुर से पकड़ा बलात्कार का आरोपी, भेजा जेल
जमशेदपुर के उलीडीह पुलिस ने बलात्कार के मामले में 20 माह से फरार चल रहे आरोपी धनबाद के वासेपुर निवासी मो. कैशर उर्फ मो. गुलाम कैशर को गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ 20 अक्टूबर 2020 को थाना में बलात्कार करने का मामला पीड़िता ने दर्ज कराया था.
बर्मामाइंस पुलिस ने मलखान को भेजा जेल
जमशेदपुर की बर्मामाइंस पुलिस ने फरार वारंटी सिधो कान्हो बस्ती निवासी जय प्रकाश तिवारी उर्फ मलखान को गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया है.
बागबेड़ा लाल बिल्डिंग से मवेशी लदे पिकअप वैन को पकड़ा गया, चालक समेत दो भेजे गए जेल
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग के पास मंगलवार दोपहर मवेशी लदे पिकअप वैन को लोगों ने पकड़ा और हंगामा किया. सभी गाय को क्रूरतापूर्वक वध करने के उद्देश्य से मैजिक गाड़ी मे लोड कर ले जाते रंगे हाथ पकड़े गए. इसकी सूचना पाकर डीएसपी विधी व्यवस्था फैज सहित बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मवेशियों और वाहन को लोगों से मुक्त कराया गया. इस संबंध में आदित्यपुर निवासी करूणानिधी दूबे उर्फ मन्टू दूबे के बयान पर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. लोगों के हंगामे को देखते हुए चार लोग फरार हो गए, जबकि पुलिस ने जुगसलाई निवासी चालक मो. एनुल और गाराबासा निवासी प्रदीप सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस ने उजले रंग के टाटा मैजिक एसीई संख्या JHO5एएस- 9783 को जब्त कर लिया है, जबकि दो सफेद एवं काले-सफेद रंग की गाय को टाटानगर गौशाला में सुरक्षित पहुंचाय है. पुलिस अनि नन्द किशोर तिवारी मामले की जांच कर रहे हैं.






