
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती में बुधवार की रात अमित सिंह नामक एक युवक को गोली मार दी गई. अमित सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे इलाज के लिए बिष्टुपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल का जायजा लिया गया. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. बताते हैं कि अमित के गले में गोली लगी है. सूचना मिलने पर सिटी एसपी के विजय शंकर और एसपी सिटी सुधांशु जैन भी टीएमएच पहुंचे. हालात पर निगाह रखी जा रही है.. पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है. युवक अमित सिंह का भाई भोला सिंह है जो सामाजिक कार्यकर्ता है.






