जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई श्याम नगर के रहने वाले 21 वर्षीय युवक सपन गोराई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. सपन गोराई अपने स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहा था. वह डिमना चौक पर एक ऑटोमोबाइल के ऑटो स्पेयर पार्ट की दुकान में काम करता था. जब वह ड्यूटी पर जा रहा था तभी शंकोसाई रोड नंबर 5 के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी. इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर मौजूद परिजन सपन गोराई को पहले मानगो स्थित गंगा मेमोरियल अस्पताल ले गये. वहां प्रारंभिक इलाज कराकर उसको परिजन घर लेकर चले गये. इसके बाद वहां तबियत बिगड़ी तो परिवार के लोग उनको तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने बताया कि ज्यादा चोट नही लगी है, इलाज पर ज्यादा खर्च आयेगा. इसके बाद परिजन उनको लेकर एमजीएम अस्पताल लेकर चले गये, जिसके बाद चिकित्सकों ने एमजीएम अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया. गौरतलब है कि बीती रात भी मानगो शंकोसाई में एक सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गयी थी. इसके बाद करीब 12 घंटे के बाद एक बार फिर से सड़क हादसे में दूसरे युवक की मौत हो गयी है. एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर शुक्रवार की देर रात एक युवक मनीष कुमार झा को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस टक्कर में मनीष कुमार झा की मौत हो गई. मनीष कुमार झा की उम्र 23 साल के आसपास बताई जा रही है. मनीष मानगो के शंकोसाई रोड नंबर एक का रहने वाला था. मनीष घर से काम की बात कहकर डिमना चौक गया था. वह पैदल ही घर लौट रहा था. तभी ट्रेलर ने उसे टक्कर मारी.







