जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के होली के मौके पर मारपीट कर जख्मी करने के फरार आरोपी रामप्रकाश गुप्ता, राहुल गुप्ता, रोहन गुप्ता और रितेश गुप्ता ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. इन चारों के गिरफ्तार नहीं होने और फरार होने पर बिरसानगर पुलिस ने उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया था और डुगडुगी बजाकर उनके फरार का नोटिस दिया गया. आपको बता दें कि 19 मार्च को टेल्को के मनीफीट से आकर सभी आरोपियों ने बिरसानगर जोन नंबर वन में लोगों पर हमला कर दिया था. घटना के बाद से पिता और तीनों बेटे फरार बताये जा रहे थे, जिनको पकड़ने की कोशिश पुलिस कर रही थी, लेकिन वे लोग फरार थे.







