जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस दौरान उनके पास से 54 पुड़िया ब्राउन शुगर 4.08 ग्राम बरामद किया गया. उनके पास से 2400 रुपये नगद बरामद किया गया है. दो सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया गया है. बताया जाता है कि सब इंस्पेक्टर नकुल शर्मा को संध्या गश्ती के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि मानगो दाईगुटु स्थित पृथ्वी पर्यावरण पार्क में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिकी किया जा रहा है, जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई. तत्पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया तथा उक्त स्थल पर छापामारी टीम द्वारा छापामारी किया गया. छापामारी के दौरान चार व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शेख जब्बार उर्फ शेख अबर, संतोष कुमार उर्फ डीजे, आनंद पाठक उर्फ अजय राज उर्फ अजय पाठक, शिवाजी गोप उर्फ नाण्डु बताया तथा सभी का तलाशी लेने पर सबके पास से नशे का सामान बरामद किया गया. पुलिस की गिरफ्त में आये लोगों में मुसाबानी के बादिया का रहने वाला शेख जब्बार उर्फ शेख अब्बर है, जो मानगो आजादनगर ड्रम फैक्ट्री में रहता है. वहीं, मानगो दाइगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर के पास रहने वाला संतोष कुमार डीजे, भालुबासा हनुमान मंदिर के पास रहने वाला आनंद पाठक उर्फ अजय राज उर्फ अजय पाठक और मानगो दाईगुट्टू फॉरेस्ट एरिया में रहने वाला शिवाजी गोप उर्फ नांडू पुलिस के हाथों चढ़े है. छापामारी टीम में डीएसपी बिरेन्द्र कुमार राम, थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, अवर निरीक्षक शशि शंकर कुमार सिंह, नकुल शर्मा, मनीष कुमार, निवेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार खन्ना और आरक्षी बबलू मुंडा और उदय राम शामिल है.







