जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में टाटा स्टील कंपनी के अंदर प्लांट के अंदर ब्लास्ट फर्नेस के कूलिंग टावर के पास तांबे के तार की चोरी करते टेल्को के ज्योति नगर का रहने वाला मनोज सरकार गिरफ्तार हुआ है। मनोज सरकार को टाटा स्टील के सुरक्षा गार्डों ने शनिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसे गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने मनोज सरकार से पूछताछ की और रविवार को उसे जेल भेज दिया है। (नीचे भी पढ़ें)
जेल भेजने से पहले बिष्टुपुर पुलिस मनोज सरकार को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची। अस्पताल में कोविड जांच भी कराना था और मेडिकल जांच भी होनी थी। लेकिन एमजीएम अस्पताल में कोई टेस्ट नहीं हो सका। इसलिए मनोज सरकार को सदर अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मनोज सरकार के खिलाफ टाटा स्टील कंपनी के अधिकारी बीरू प्रधान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।






