घाटशिला : लॉटरी टिकट बेचने के एक मामले में घाटशिला पुलिस ने रविवार को गोपालपुर निवासी गुल्लू आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुल्लू आदित्य को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार किया। इस संबंध में घाटशिला थाना प्रभारी शंभु प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शनिवार की देर शाम लॉटरी बेचने को लेकर उसके घर में छापामारी की गई, हालांकि उसके घर में लॉटरी के टिकट समेत कोई संबंधितत सामान पुलिस को नहीं मिला है, लेकिन गुल्लू आदित्य के खिलाफ लॉटरी बेचने के पुराने मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज था। उन्होंने कहा कि घाटशिला थाना में कांड संख्या 66/22 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में पहले भी दो लोगों को जेल भेजा जा चुका है।







