जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थानांतर्गत नुवोको विस्टास कार्प सीमेंट (पहले लाफार्ज सीमेंट) कंपनी के भीतर से 12 वर्षीय बच्चे दिनेश उरांव के लापता होने का मामला सामने आया है. इसको लेकर सनसनी फैल गयी है. इसके साथ कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ गया है. जोजोबेड़ा स्थित नुवोको विस्टास कार्प सीमेंट कंपनी में चतरा अनगढ़ा निवासी रमेश ठाकुर ट्रक पर कोयला लोड कर 4 सितंबर को गोविंदपुर पहुंचे थे. यहां पर कोयला खाली कर सीमेंट लोड करने के लिए गोविंदपुर रात के 12 बजे नुवोको विस्टास कार्प कंपनी चले गये. इस बीच अपने साढ़ु के बेटे दिनेश उरांव को गेट के पास स्थित रेस्ट रुम में रखवा दिया था. रमेश ने पुलिस को की गयी शिकायत में बताया है कि जब वे 7 सितंबर की सुबह सीमेंट लोडकर बाहर जब वह निकला तो देखा कि दिनेश गायब है. इसके बाद उसकी खोजबीन की. लेकिन जब पता नहीं चला तो फिर उसने एक केस दायर कर दिया है. अब सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है. आपको बता दें कि कंपनियों में बच्चों को रखने के लिए रेस्ट रुम और बेबी क्रेच कंपनी में होता है, ताकि कर्मचारी अपने बच्चे को रख सके, लेकिन कैसे गायब हो गये, यह समझ नहीं आ रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है.





