किरीबुरु : साइबर अपराधियों ने अपने आपको बैंक का अधिकारी बताकर मो. मासूम अली को झांसे में लेते हुए उसका एटीएम नंबर लेकर उसके एकाउंट से सात हजार रुपयों का आहरण कर लिया. जब मासूम ने पैसे निकल की बात साइबर अपराधी को बताई तब उन्होंने मासूम अली से कहा कि अब तुम्हारा एकाउंट सही हो गया है अब तुम अपना क्रेडट कार्ड नंबर बताओ ताकि तुम्हारा निकला हुआ पैसा वापस डाल दें. जब तक मासूम अली समझ पाता तब तक वह ठगी का शिकार हो चुका था. मिली जानकारी के अनुसार मो. मासूम अली के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में विगत पांच सालों से 1500 रुपये स्कॉलरशिप का पैसा आता था लेकिन पिछले दो महीने से पैसा आना बंद हो गया तब उसने बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी का नं. गुगल पर सर्च किया. नंबर तो मिला परन्तु वह नंबर कस्टमर अधिकारी का न होकर साइबर अपराधी का था. मो. मसूम अली अब इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कह रहा है.

घर के सामने से महज डेढ़ घंटे के अंदर स्कूटी हुई चोरी
एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंद बिहार कॉलोनी में क्रास रोड नं. 5 में रहने वाले योगेन्द्र पाठक के आवास के सामने रखे स्कूटी जेएच-05-बीजे-5848 चोरी हो गई. यह चोरी मजह डेढ़ घंटे के भीतर हुई. योगेन्द्र ने स्कूटी को पहले आस पास में खोजा गया परन्तु स्कूटी नहीं मिलने पर स्कूटी चोरी की शिकायत एमजीएम थाने में दर्ज कराई गई. मिली जानकारी के अनुसार योगेन्द्र पाठक 9 सितंबर को सुबह 10 बजे एलआईसी ऑफिस गए हुए थे. ऑफिस से दोपहर 12 बजे वे अपने घर वास लौट कर स्कूटी अपने घर के सामने खड़ी कर दिए. तरकीबन डेढ़ घंटे बाद जब वे निकले तब स्कूटी अपने स्थान पर नहीं थी. पहले उन्होंने आस पास ढूंढ़ा स्कूटी नहीं मिलने पर एमजीएम थाने में स्कूटी गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. घटना की शिकायत के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.




