जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस ने दुर्गा पूजा के दौरान एग्रिको क्लब हाउस के पास से चोरी हुयी बाइक बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवको में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रॉक गार्डेन के पास स्थित गारुबासा का रहनेवाला विक्रम हो और न्यू उलीडीह बिरसा रोड स्थित आदिवासी क्लब के पास रहनेवाला विक्की सिंह शामिल है. इस मामले में घटना के बाद ही सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई थी. उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. आखिरकार सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चोरी गयी स्पलेंडर प्लस बाइक संख्या-जेएच05डीए-6682 को बरामद करते हुए मामले को दोनों अप्राथमिक अभुयक्तों को धर-दबोचा.
महिला के गले से चेन छिनने का किया था प्रयास
पुलिस की गिरफ्त में आये युवकों ने शनिवार को बारीडीह बाजार के पास गोद में बच्चे को ले जा रही महिला के गले से सोने का चेन छिनने का प्रयास किया था. स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घटना टल गई थी. उसके बाद ही पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्त में ले लिया था. उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई. उसके बाद सिदगोड़ा पुलिस को चोरी की बाइक बरामद करने में सफलता मिली. इस मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.






