जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के बीएच एरिया के रहने वाले तजामुल के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकद और जेवरात की चोरी कर ली. घटना 14 अक्तूबर की रात की है. उस वक्त तजामुल परिवार के सदस्यों के साथ मेला घूमने गए थे. वे रात करीब नौ बजे घर में ताला बंद कर घूमने के लिए निकले थे. उसके दो घंटे बाद जब 11 बजे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया. साथ ही देखा कि भीतर का सामान बिखरा पड़ा है. जांच करने पर घर से 10 हजार रूपये और सोने की दो पीस अंगूठी गायब पाया गया. घटना की सूचना कदमा थाना में देते हुए उन्होंने इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.






