गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना पुलिस ने छिनतई गिरोह के चार सदस्यों को चोरी के मोटरसाइकिल और स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम मोटा उरांव, रेपो उर्फ लव मांझी, कुंदन मंडल और मनोज नायक उर्फ पिचकी बताया जा रहा है. बताया गया कि इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज थे. इनकी तलाश को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी. सभी ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.





