
जमशेदपुर : उलीडीह पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार सोनू संख उर्फ चड्डे को धर दबोचा है. घटना 17 नवंबर की है. सभी आरोपी मानगो गांधी मैदान में बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि दो मौके से फरार होने में सफल रहा था. रविवार को पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले में पुलिस पहले ही राज विशाल और गुलशन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. दूसरी ओर सुनारी के पांडे कॉलोनी में अड्डे बाजी रुकने पहुंची पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के मामले में भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. गिरफ्तार आरोपियों में गणेश पाल उर्फ कालिया, प्रमोद कुमार उर्फ गबरू और अमित गिरी शामिल है. घटना 21 अक्टूबर की रात की है. हमले में एसआई सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस संबंध में थाना में एक मामला दर्ज किया गया था उसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जोर-शोर से जुटी हुई थी. उसी कड़ी में पुलिस को तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.





