
जमशेदपुर : सुंदर नगर थाना क्षेत्र के नीलडूंगरी गांव में छापामारी कर पुलिस ने बड़े पैमाने पर विदेशी शराब पकड़ी है। लगभग 10 लीटर विदेशी शराब और 25 लीटर बीयर बरामद की गई है। उत्पाद विभाग का कहना है कि रविवार को जब छापामारी की गई तो शराब बेच रहे लोग फरार हो गए। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उत्पाद विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है। अवैध शराब विक्रेताओं की तलाश की जा रही है। बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा में हाथीखेदा मंदिर के पास रविवार को उत्पाद विभाग ने छापामारी की है। इस छापामारी में लगभग साढे सात लीटर देशी शराब जब्त की गई है। उत्पाद विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कर अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।





