जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जो नंबर-1 डुंगरी टोला की रहने वाली महिला पुतूल गोप की बेटी से दारू बेचने वाला मनोज छेड़छाड़ करता है। पुतूल गोप बेटी को घर में छोड़कर रविवार को काम पर गई थी। वह रेजा का काम करती है। लौट कर आई तो बेटी ने उससे शिकायत की कि मनोज ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इस पर वह मनोज से पूछने गई तो मनोज ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुतूल गोप के सिर में चोट लगी है। एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। (नीचे भी पढ़ें)
पुतूल ने मामले की शिकायत बिरसानगर थाने में कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है इन दिनों जमशेदपुर में दबंगई की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। लोग खुलेआम मारपीट कर लोगों को जख्मी कर रहे हैं। परेशान लोग पुलिस से शिकायत करने पहुंचते हैं। लेकिन, अधिकतर मामलों में कार्रवाई नहीं हो पाती। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं।






