
जमशेदपुर : जहरीले सांपों , छिपकलियों/कीडों को लेकर दिल्ली जाने की ट्रेन में सवार होने ही वाली थी कि महिला को आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन पर पकड़ लिया.महिला के पास बरामद सांपों की पहचान के लिए आरपीएफ ने स्नेक सेवर छोटू को बुलाया जिसने सांपों को जहरीला बताया. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
पकड़ी गई महिला ने आरपीएफ को पूछताछ में बताया कि सांप और जहरीले जीवों के जहर का इस्तेमाल नशीले पदार्थ बनाने में होता है.महिला नागालैंड से डिब्रूगढ और वहां से हावड़ा पहुंची और हावड़ा से टाटा आ गई. टाटा से दिल्ली जाने की तैयारी थी.टाटा के रास्ते सांपों की इस तस्करी का भांडा आज फूटा मगर आरपीएफ ये जान रही है कि ये अकेले का काम नहीं है.महिला से पूछताछ जारी है.














