जमशेदपुर : बिरसा नगर थाना क्षेत्र के जो नंबर दो की रहने वाली महिला सविता दास के साथ मकान मालिक दिलीप वर्मा द्वारा मारपीट और गाली-गलौज किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को सबिता दास ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सबिता दास ने बताया कि वह दिलीप वर्मा के फ्लैट में किराए पर रहती है। वह प्रतिमाह 2500 रुपए किराया और 300 रुपए का अतिरिक्त बिल के तौर पर देती है। 11 अगस्त को बिजली विभाग का छापा पड़ा था। इसमें एक फ्लैट में कनेक्शन था। दूसरे फ्लैट में कनेक्शन नहीं था। जिसमें कनेक्शन नहीं था उसका कनेक्शन काट दिया गया था। बाद में उस फ्लैट में नया कनेक्शन दिया गया। इसके बाद बिजली विभाग ने 22000 रुपए का बिल भेज दिया है। दिलीप वर्मा सविता दास से यह बिल जमा करने के लिए रुपए मांग रहे हैं। इसी को लेकर सविता दास की दिलीप वर्मा से लड़ाई हुई। सविता दास का कहना है कि जब वह 300 रुपए प्रतिमाह बिजली के बिल के रुपए दे रही है तो फिर यह रकम क्यों दें। इसी को लेकर मारपीट हुई है।





