घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के मऊभंडार ओपी क्षेत्र के कॉपर क्लब के समीप बांग्ला टाउन से हीरो होंडा बाइक की चोरी बुधवार की शाम अज्ञात चोरों ने कर ली थी। बाइक मालिक हरजीत सिंह ने घटना की जानकारी मऊभंडार ओपी पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की खोजबीन शुरू कर दी थी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के हरिनदुकड़ी गांव के पास ग्रामीणों ने पांच युवकों को बाइक समय पकड़ा है। मौके पर पुलिस पहुंच कर 5 युवकों को ओपी ले आई। इस संबंध में ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि चोरी के कुछ घंटों के पश्चात ही चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर और 5 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पांचों युवकों को न्यायायिक हिरासत में भेजा जाएगा।














