
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सबसे भीड़ वाले इलाके एमजीएम अस्पताल के पीछे यानी जमशेदपुर के नये कोर्ट भवन के पास स्थित एक बेकार पड़े मारूति वैन (संख्या डब्ल्यूबी 02 डी-4142) से लाश मिली है. बरामद शव काफी गरीब तबके के व्यक्ति का लग रहा है. बताया जाता है कि वह मारुति वैन काफी दिनों से वहां बेकार पड़ा हुआ था. यह संभावना जतायी जा रही है कि दोनों ठंड से बचने के लिए वहां गया होगा, जहां उसकी मौत हो गयी होगी. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जाता है कि लोगों ने देखा कि वह काफी दिन से उसमें ही पड़े हुए है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसका दरवाजा खोला तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी है. तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने वहां से शव को जब्त किया. शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतक का शरीर देखकर ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि वह ठंड की चपेट में आ गया होगा या फिर भूख से भी उसकी मौत हो सकती है. हालांकि, पुलिस और प्रशासन कुछ कहने को तैयार नही है.





