जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत संजय मार्केट के पास स्थानीय पुलिस ने सुबह करीब 5 बजे गश्ती के दौरान दो लोगों को शक के आधार पर खदेड़कर पकड़ लिया. दोनों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया गया है. दोनों ने खुद को कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 निवासी मो महबूब उर्फ राहुल बाबा और दूसरे ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का न्यू बाराद्वारी कस्तुरबा आश्रम निवासी हेमंत साव बताया है. (नीचे भी पढ़ें)
दोनों के पास से पुलिस ने एक प्लास्टिक का बोरा बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि बोरा में 2 पीस सीलिंग पंखा (बिना पत्ती का) के अलावा दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. दोनों ने पुलिस को बताया है कि वे इधर-उधर घुमकर जमीन पर गिरे हुए सामान चुनने का काम करते हैं. उसके बाद उसे बेचते हैं. घटना के संबंध में साकची थाना के एसआई दीपक कुमार मोर्य के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.






