
अभय तिवारी / गढ़वा : पलामू पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथी लगी है । पुलिस ने जिले के देवरी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से वाहन चेकिंग के दौरान चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है , वहीं पुलिस ने तस्करों के पास से दो राइफल और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
जानकारी देते हुए पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर हुसैनाबाद के रास्ते हथियार को बिहार सप्लाई करने वाले हैं जिसके बाद हुसैनाबाद एसडीपीओ को निर्देश दिया गया कि तत्काल पुलिस की एक टीम बनाकर वाहन चेकिंग लगाया जाए । जिसके बाद वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो जिसमें 4 लोग बैठे हुए थे पुलिस को देखते हीं भागने लगे , जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सभी को पकड़ लिया वही उनके वाहन को जांच के दौरान हथियार बरामद कर जब्त कर लिया वही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





