जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में अमानत में ख्यानत मामले में स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ इस क्रम में पुलिस ने एक ट्रक, मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री बरामद किया है. बता दें कि सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित माझी टोला के चंपई नगर निवासी रणविजय सिंह ने पिछले 16 दिसंबर को बिष्टुपुर थाने में मामला दर्ज कराया था. श्री सिद्धि विनायक ट्रान्सपोर्ट के मालिक अप्पा राव और एसके मिश्रा तथा कांड में प्रयुक्त 1109 ट्रक (बीआर04क्यू-1120) के चालक पवन कुमार के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी कागजात तैयार कर अमानत में ख्यानत करने के आरोप में प्रतिवेदित कराया था. (नीचे भी पढ़ें)
मामले का अनुसंधान के क्रम में तकनीकि सहयोग से कांड में प्रयुक्त फर्जी 1109 ट्रक (बीआर04क्यू-1120) का वास्तविक 1109 ट्रक (बीआर02टी-6506) के वर्तमान मालिक सह चालक प्रहलाद कुमार उर्फ गुलशन कुमार को पिछले 19 दिसंबर को एवं गुलशन कुमार के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में संलिप्त कुल छह लोगों में से इबरार कुरैशी एवं सोनू कुमार को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. साथ ही कांड में प्रयुक्त उक्त फर्जी 1109 ट्रक एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से काण्ड में प्रयुक्त कई मोबाईल एवं कुछ रुपये की बरामदगी की गयी है.




