गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के पीछे बजरंग टोला में किराए पर रह रहे टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स के ठेकाकर्मी 31 वर्षीय शुभादीप सिन्हा महापात्रा संदिग्ध स्थिति मृत पाया गया. बताया जा रहा है कि मृतक टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स में जोस्ट इंडिया कंपनी का कर्मचारी था. वह यहां अकेले रहता था. पड़ोसी किरायेदारों ने देर तक बाहर नहीं निकलने पर दरवाजा खटखटाया. दरवाजा अंदर से बंद था, तो खिड़की से झांक कर देखा शुभोदीप दीवार के सहारे एक कांटी में जूते के फीते से झूल रहा है. उसके बाद इसकी सूचना गम्हरिया थाने को दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का रहने वाला था. घटना के संबंध में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि जूते के फीते से आत्महत्या किसी को पच नहीं रही है.














