जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुलाब बाग फेज टू क्रॉस रोड नंबर 1 निवासी सरवर आलम के घर में लगभग 8 लाख के जेवरात और 50 हज़ार नगद की चोरी हो गई. वह कतर में नौकरी करते हैं और नवंबर महीने में छुट्टी लेकर भारत आए थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

22 दिसंबर की सुबह में सपरिवार कोलकाता घुमने गए और 29 दिसंबर कि रात जब स्टील एक्सप्रेस से लौटकर अपने घर पहुंचे तो बाहर का दरवाजा लॉक था. अंदर जाने पर सामान सारे बिखरे हुए थे और पीछे के तीन दरवाजों को तोड़कर चोर मकान के अंदर घुसे थे. उन्हें समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने घर पर हाथ साफ कर लिया है और घर के लगभग सभी अलमारी को खोल कर उससे 8 लाख के जेवरात की चोरी कर ली है. तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई. देर रात पुलिस सरवर आलम के घर पर पहुंची और तफ्तीश की हैं.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




