साहिबगंज : साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के भवनाथपुर में रविवार की रात ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. वहीं पति जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. बताते चले कि बीती रात दंपती किसी शादी समारोह से घर वापस लौटे ही थे कि सात आठ अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें पप्पू यादव नामक व्यक्ति को 8 गोली लगी. मृतक मिली सिंह को तीन गोलियां लगी. जिससे घटनास्थल पर ही मिली की मौत हो गई. पप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार पति को पेट में 5, 2 कंधे और 1 गोली गर्दन पर लगी है. जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. फिलहाल घर को सील कर दिया गया है. परिजनों का कहना है कि पप्पू की पहली पत्नी के बेटे ने संपत्ति विवाद में दोनो पर गोलियां चलाई. इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है.




