
जमशेदपुर + जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नया बस्ती शर्मा स्कूल के समीप छापेमारी करते हुए गौरी तिर्की और पप्पू रजक के घर से अलग-अलग ब्रांडों के 139 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किए हैं, जिसका अनुमानित मूल्य 35000 रुपए बताई जा रहा है. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए हैं. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए छापेमारी की जा रही है. इसमें पुलिस अवर निरीक्षक अन्सलेम फ्रांसिस सोय, अमित अभिषेक, आरक्षी अरुण कुमार द्विवेदी, बैद्यनाथ यादव, आरक्षी भीष्म नारायण यादव और विपुल कुमार दोनों टाइगर मोबाइल शामिल थे.






