
Jamshedpur : महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने विजय हासिल की है. इसे लेकर झारखंण्ड सरकार के मंत्री सरयू राय ने खुशी जाहिर की है. इसके साथ ही मंत्री श्री राय ने बताया है कि महाराष्ट्र व हरियाणा विस चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. कहीं न कहीं कोई खामी रह गई है, जिस वजह से जनता ने बंपर वोट नहीं दिया और जो पार्टी ने सोचा था उसके मुताबिक महाराष्ट्र व हरियाणा में वैसी जीत नहीं हो पाई जैसी उम्मीद थी. इस चुनाव के बाद अब झारखंड मे भी हम लोगों को सबक लेने की जरूरत है.



