
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के ग्रेड रिविजन के बाद कर्मचारियों को फिटमेंट स्लिप मिल गया. जिन कर्मचारियों को फिटमेंट स्लिप मिला है वे जोड़-घटाव में लग गए हैं. कितना रुपया आमदनी हो रहा है, इसमें जिक्र रहता है. ग्रेड के अनुसार कर्मचारियों का अलग-अलग फिटमेंट होता है. अलग-अलग अलाउंस के हिसाब से पैसे मिलते हैं. स्लिप मिलने के बाद कर्मचारी एक दूसरे के मुकाबले में कितना पैसा उन्हें प्राप्त हो रहा है यह निकालने में जुट गए हैं. पहले वर्ष में सभी कर्मचारियों का औसतन 7000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है जबकि तीसरे साल में हाउस एलाउंस लगभग 700 रुपये तक बढ़ेगा. दूसरे साल में यूनिफॉर्म एलाउंस में 1200 रुपये तक की बढ़ोत्तरी संभव है.



