
चाईबासा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पार्टी अथवा महागठबंधन प्रत्याशियों के विरुद्ध व पार्टी लाइन से हट कर कार्य करनेवाले आठ सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है. आठो सदस्यों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इनमें जगन्नाथपुर से सन्नी सिंकू, जया रानी पाड़िया व अमित लागुरी, चाईबासा से चांदमनी बलमुचू, विमल सुंब्रुई, तुराम बिरुली, मझगांव से जोसेफ पुरती और चक्रधरपुर से सेलाय मुंडा शामिल हैं. पार्टी की ओर से बताया गया है कि पार्टी ऐसे अन्य लोगों पर भी कार्रवाई करने जा रही है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में अनुशासन व संविधान तोड़ा है. साथ ही पार्टी निर्देशित लाइन से अल जाकर चुनाव में अन्य प्रत्याशी को मदद पहुंचाया है. यह जानकारी पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने दी.






