
जमशेदपुर : शंकोसाई रोड नो 5 निवासी सुशील प्रसाद की बीती रात घर जाते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. सुशील 6 बहनों में एक ही भाई था. बन्ना गुप्ता को बस्तीवालों ने सूचना दी, जिसके उपरांत बन्ना गुप्ता शंकोसाई पहुंचे और परिवार से मिले. रात को अचानक रोड नो 5 में बम्पर बना दिया गया था, जिस कारण सुशील की दुर्घटना में मृत्यु हुई. बन्ना गुप्ता ने तुरंत उलीडीह थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया और बम्पर हटाने को कहा. साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.







