जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को धूल चटाने वाले निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है. अब तक जो कयास लगाए जा रहे थे सभी कयासों पर सरयू राय ने विराम लगाते हुए अपनी पार्टी का नाम भारतीय जनमोर्चा रखा है. उधर भारतीय जन मोर्चा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में सक्रिय रूप से अपने संगठन को मजबूत करेगा. वही आने वाले दिन में सरयू राय की पार्टी पूरे राज्य स्तरीय पार्टी होगी. हालांकि सरयू राय ने पहले फेज में जमशेदपुर महानगर पर कब्जा जमाने की तैयारी शुरू कर दी है. वैसे जमशेदपुर पूर्वी का संयोजक अजय कुमार को जबकि जमशेदपुर पश्चिम का संयोजक मुकुल मिश्रा और सह संयोजक ब्रजेश सिंह मुन्ना को बनाया गया है. मुन्ना सिंह आजसू से जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ चुके है.
उधर चुनाव जीतने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी में वापस हो सकते हैं, लेकिन सभी कयासों पर सरयू राय ने विराम लगा दी और अपनी नई पार्टी भारतीय जन मोर्चा का ऐलान कर दिया. वैसे इस पार्टी मैं कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं. फिलहाल सरयू राय ने खुलासे भी किए. दूसरी ओर, जमशेदपुर पूर्वी में विकास कार्य को तेज करने के लिए सरयू राय ने कमर कस ली है. सोमवार को बैठक करने के बाद तय किया है कि वे 24 जनवरी को बिरसानगर के मोहरदा जलापूर्ति योजना का ऑन स्पॉट देखेंगे.

बिजली की समस्या का निराकरण करेंगे. सरकारी फंड से बने सोन मंडप, यात्री निवास, टाउन हॉल कैसे चलता है, इसका भी लेखा जोखा जिला प्रशासन से मांग लिया है. यह 24 घंटे में बताने को कहा है. प्रशासन के पास इसका जवाब तक नहीं है. यहीं वजह है कि प्रशासन ने भी समय लिया है.





