
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 6 से गायब युवती को पुलिस ने सोमवार को बागबेड़ा के एक युवक के घर से बरामद किया है, पुलिस युवती को साकची थाना ले आई. सूचना पाकर युवती के परिजन बिरसानगर से साकची थाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया. युवती के परिजन युवक को थाना लाने मांग कर रहे थे.

युवती के परिजनों ने बताया कि युवती विवाहित है. शानिवार को वह घर से 11 बजे काम पर जाने की बात कहकर निकली और वापस नही आई. इसकी शिकायत बिरसानगर थाना में कि गई थी. इसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई.
जांच में पुलिस ने युवती के मोबाइल का लोकेशन बागबेड़ा में पाया. सोमवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है. पुलिस इस मामले में अनुसंधान को जारी रखी हुई है.







