
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पटमदा थाना अंतर्गत गोबरघुसी गांव निवासी 19 वर्षीय वंदना सिंह सरदार ने सोमवार को खेत में छिड़काव करने वाला कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. वंदना की तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को कीटनाशक पीने की बात बताई. स्थिती बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. वंदना के पिता महावीर सिंह ने बताया कि वंदना ईट भट्टा में काम करती है. सोमवार की सुबह अचानक से उसने घर पर कीटनाशक पी लिया. कीटनाशक पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तब उसने सारी बातें बताई. उसने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है. फिलहाल वंदना का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.







