
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष के पद पर जेपी नड्डा के निर्विरोध आसीन होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा में खुशी की लहर हैं. भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का 11वें राष्ट्रीय अध्य्क्ष निर्वाचित होने पर अपनी शुभकामनाएं प्रकट की हैं. श्री राजा ने कहा कि युवा मोर्चा के लिए गर्व का विषय हैं कि कभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय के अध्य्क्ष रहे जे पी नड्डा, आज विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी को अपना नेतृत्व प्रदान करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि नड्डा जी के अध्य्क्ष कार्यकाल में पार्टी नए आयाम स्थापित करते हुए अग्रसर होगी. साथ ही उन्होंने निवर्तमान अध्य्क्ष अमित शाह का भी धन्यवाद किया, जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का डंका पूरे भारत वर्ष में बोल रहा हैं. अमित शाह का कार्यकाल भाजपा के लिए सबसे स्वर्णिम कार्यकाल रहा हैं. उनके मार्गदर्शन में भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया और हर एक कार्यकर्ता को उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला. दूसरी ओर, भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा है कि हमें विश्वास है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मार्गदर्शन में श्री नड्डा अपनी प्रखर प्रतिबद्धता और अप्रतिम नेतृत्व कौशल के बल पर भाजपा के राष्ट्रवादी विचारधारा का ध्वज नई ऊंचाई हासिल करेगा. कहा कि एक साधारण से कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंचना ही भाजपा को अन्य दलों से भिन्न और श्रेष्ठ बनाती है. भाजपा में प्रगति का आधार केवल और केवल योग्यता है ना कि वंशवाद.






