
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी में भले ही चुनाव में अभी पांच साल की देर हो, लेकिन वहां राजनीतिक सक्रियता काफी तेज है. इस कड़ी में जमशेदपुर पूर्वी में रघुवर दास को चुनाव हराकर जीतने वाले जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. बिरसानगर ज़ोन नंबर 7 में विधायक सरयू राय द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया. वे जनसंपर्क के क्रम में क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने स्वयं देखा की 2007 में बने हुए एक 10 सीटर शौचालय जर्जर स्थिति में है, शौचालय की स्थिति ऐसी है कि क्षेत्र की जनता उसका उपयोग नहीं कर पा रही है. क्षेत्र में एक बड़े नाले से वर्षा के दिनों में पानी घरों में घुस जाता है. विधायक श्री राय ने आश्वस्त किया कि इस नाले के दोनों किनारे गार्डवाल बनाया जाएगा.

जनता की मांग के अनुरूप जहां हरि मंदिर का सौंदर्यीकरण तथा क्षेत्र में एक विवाह हॉल को क्रमबद्ध तरीके से बनाने का आश्वासन दिया. जनसंपर्क के प्रारंभ में विधायक सरयू राय का यहां की जनता के द्वारा शॉल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया. क्षेत्र में विधायक के आने से जनता के बीच में खुशी की लहर दौड़ थी और जनता ने अपनी समस्याओं को खुलकर विधायक के सामने रखा. इस कार्यक्रम में जिला संयोजक राम राम शर्मा, विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, कोल्हान संयोजक संजीव आचार्य, जन सुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, बिरसानगर मंडल संयोजक एम चंद्रशेखर राव, बिरसानगर मंडल महिला मोर्चा संयोजिका नंदिता गाग्राई, राजेन्द्र सिंह, शंकर कर्मकार, सुधीर लोहार ,खोकन गोराई ,काशीनाथ प्रधान, जीतेन्द्र कुमार, लाखोमोनी लोहार, एवं सैकड़ों भाजमो के कार्येकर्ता उपस्थिति थे.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टेल्को, गोविंदपुर क्षेत्र के शोकाकुल भाजपा कार्यकर्ताओं से किया मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को टेल्को, गोविंदपुर एवं महानंद बस्ती का दौरा किया. इस दौरान वे टेल्को कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता राजीव मिश्रा के माता के श्राद्धकर्म में शामिल हुए व श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की. श्री दास ने गोविंदपुर क्षेत्र निवासी शालदेव साह के निधन पर एवं गोविंदपुर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरुण सिंह के पिता के निधन की सूचना पाकर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया. इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों का ढांढस बंधाया.

महानंद बस्ती के पुराने भाजपा कार्यकर्ता के घर गए पूर्व सीएम :
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महानंद बस्ती निवासी पार्टी की महिला कार्यकर्ता के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना. उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए रघुवर दास ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ आराम करने की सलाह दी. इससे पहले, बस्ती में प्रवेश करते ही बस्तीवासियों द्वारा रघुवर दास का फूल-माला व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. बस्तीवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया. इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, कमलेश सिंह, विराट कुमार, शिवजी प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.





