
जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का इलाज के दौरान मौत हो गई. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जमशेदपुर सिटी से काफी पुराना लगाव रहा है. स्वर्गीय पासवान जमशेदपुर में अक्सर आते जाते रहे हैं. जमशेदपुर में वे लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी रहे औऱ वर्तमान में झामुमो नेता हिदायतुल्ला खान के चुनाव प्रचार के लिए मानगो गांधी मैदान आए थे.

इसके अलावा वे बतौर स्टील मंत्री जमशेदपुर आए थे और टाटा स्टील के कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिए थे. उनके हाथों से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था. आज स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दे रहा है. स्वर्गीय पासवान दलितों का एक बड़ा चेहरा थे. उनके निधन से दलित समाज ही नहीं पूरा समाज मर्माहत है.





