
जमशेदपुर : जमशेदपुर से होकर गुजरने वाले एनएच 33 को लेकर विरोध का स्वर तेज हो चुका है. इसको लेकर बुधवार को जमकर राजनीति हुई. पूर्व के तय किए हुए कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में कोविड19 को ध्यान में रखते हुए कम लोगों के साथ एनएच33 की दुर्दशा के खिलाफ मानगो के डिमना चौक से उपायुक्त कार्यालय तक की दूरी मात्र 6.5 किलोमीटर पैदल चलकर उपायुक्त को ज्ञापन देकर यथा स्थिति से अवगत कराया. प्रातः सुबह 9:30 बजे यात्रा बाबा तिलका मांझी के मूर्ति में माल्यार्पण करके एवं ब्राह्मणो द्वारा बजाए गए शंख ध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. लोग अपने हाथ में एनएचएआई के खिलाफ की तख्ती हुए थे. कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया. हाईवे से दुखी लोगों ने जमकर भाजपा नेता विकास सिंह का स्वागत किया. शंकोसाई रोड नंबर पांच में नीलेश के नेतृत्व में स्वागत हुआ. रोड नंबर 4 में ईंटा बालु सप्लायर यूनियन द्वारा स्वागत किया गया. शंकोसाई रोड नंबर 1 में सुशीला शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया. वीआईपी अपार्टमेंट के लोगों ने जमकर विकास सिंह का स्वागत किया. घरौंदा अपार्टमेंट, डिमना चेक पोस्ट में संजय सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ. मानगो बकरी बाजार समिति, पोस्टऑफिस रोड, मानगो बाजार मानगो चौक, मानगो गुरुद्वारा रोड के समीप लोगों ने जमकर भाजपा नेता विकास सिंह और उनके साथ चलने वाले लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया और रास्ते में लोगों ने जगह-जगह पानी और शरबत की व्यवस्था पैदल चलने वाले लोगों के लिए किया था. विकास सिंह ने मानगो चौक में अमर शहीद खुदी राम बोस की प्रतिमा एवं जय प्रकाश जी की प्रतिमा में माल्यर्पण कर आगे पैदल चलकर उपायुक्त कार्यालय के डब्बे में आवेदन दिया. उस आवेदन में उपायुक्त से निवेदन किया गया था कि डीसी खुद एक बार गाड़ी का शीशा खोलकर बालीगुमा से डिमना चौक होते हुए पारडीह चौक तक दौरा कर ले. स्थिति से डीसी खुद अवगत अगर हो जायेंगे तो एनएच33 स्वतः बन जायेगा. यह तो अभी आंदोलन की शुरुआत है. बात अगर नहीं बनती है तो दुर्गा पूजा के बाद अपने साथियों के साथ पैदल राजभवन जाने की घोषणा खुद विकास सिंह ने की है.

कांग्रेस ने किया आंदोलन, केंद्र पर साधा निशाना
इधर एनएच 33 के खस्ताहाल को लेकर कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है. जहां जमशेदपुर में युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्रीय परिवहन मंत्री का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आनेवाले कांग्रेसी नेता राकेश साहू ने केंद्र सरकार पर एनएच 33 की बदहाली का ठीकरा फोड़ते हुए झारखंड के लोगों को छलने का आरोप लगाया. राकेश साहू ने बताया कि देश और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही एनएच 33 का काम शुरू हुआ लेकिन आजतक ह सड़क बनी नहीं, उन्होंने इस सड़क को राज्य का लाईफलाईन बताया और कहा कि इस सड़क से होकर हर दिन हजारों गाड़ियां गुजरती है, जिससे सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. वहीं उन्होंने आगे ही आंदोलन जारी रखने की बात कही. आपको बता दें कि बुधवार को ही भाजपा नेता मानगो जन संषर्ष समीति के बैनर तले एनएकएआई के विरोध में डिमना चौक से लेकर जिला मुख्यालय तक की पदयात्रा कर जिला प्रशासन को चेताया है.






